नैनीताल।भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय प्रधानाचार्य विशन सिंह मेहता ने बताया कि विद्यालय के छात्र कौशल चंद्र विश्वकर्मा पुत्र नरेश कुमार के भारतीय नौसेना में चयन से विद्यालय परिवार ओर उनके परिवार में खुशी का माहौल है आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के कौशल चंद्र विश्वकर्मा की कठोर परिश्रम व लगन से यह मुकाम हासिल हो पाया है। कौशल चंद्र विश्वकर्मा की प्रारंभिक पढ़ाई भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल से हुई और विद्यालय के शिक्षकों द्वारा उन्हें पूरा सहयोग किया गया और उन्होंने विद्यालय से नेवल एनसीसी कैडेट्स होने का भी गौरव प्राप्त किया। वर्तमान में यह स्टाफ हाउस नैनीताल में रहते हैं और इसके अलावा हॉकी और फुटबॉल में भी ये नेशनल खेल चुके हैं। कौशल चंद्र विश्वकर्मा का पैतृक गांव जनपद चंपावत जिले में स्थित है।भारतीय नौ सेना में चयन से पूरे गांव में हर्ष और गर्व का माहौल है।और ग्रामवासी और क्षेत्रवासी बधाइयां दे रहे हैं।भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के मैनेजर ज्योति प्रकाश जी ने भी खुशी जाहिर की है।प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, उपप्रधानचार्य प्रवीण सती, मुक्ता चौधरी, डॉ रेनू,आलोक कुमार, डॉ नीलम,मीनाक्षी, आलोक भट्ट,मनोज कुमार,महेश, शानवाज, और एनसीसी नेवल विंग के सब लेफ्टिनेंट गोविंद सिंह बोरा ओर सागर सिंह ने भी इस उपलब्धि में खुशी जाहिर की है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




