कुमाऊँ

भगवा झंडा मामला: सभासद मोहन नेगी ने किया राजीव लोचन के कथन का विरोध

डीएसए मैदान में लगाए गए भगवे झंडे के बाद बीते दो दिनों से सोशल मीडिया में जमकर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। बीते रोज राजीव लोचन साह द्वारा नगर पालिका को पत्र लिखकर कहा है कि यहां पर झंडा लगाने का कोई औचित्य नहीं है। अगर झंडा लगाना है तो तो तिरंगा झंडा लगाया जाए जिसके बाद इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर आरोप प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। वहीं मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता, नगर पालिका सभासद व महामंत्री मोहन सिंह नेगी ने राजीव लोचन साह के कथन का विरोध करते हुए कहा कि उनको इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के जन्मदिवस पर नौकुचियताल में मैराथन का आयोजन
To Top

You cannot copy content of this page