राजनीति

भगत सिंह कोश्यारी के 80वें जन्म दिन के लिए नैनीताल में बनाया जा रहा है 80 किलो का लड्डू

नैनीताल। शुक्रवार 17 जून को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का 80वां जन्मदिन के मौके पर भाजपा मंडल नैनीताल के अध्यक्ष आनंद बिष्ट व पूर्व अध्यक्ष मनोज जोशी के सहयोग से 80 किलो का बूंदी का लड्डू बनाया जा रहा है।

मनोज जोशी ने बताया कि शुक्रवार 17 जून को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का 80वां जन्मदिन के मौके पर 80 किलो का लड्डू बनाया जा रहा है और उनके जन्मदिन के मौके पर शुक्रवार को मल्लीताल के राम सेवक सभा प्रांगण में नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय सीट के सांसद अजय भट्ट तथा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट की मौजूदगी में भगत सिंह कोश्यारी का जन्मदिन मनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य शिविर को लेकर ऑल इंडिया वूमेन कांफ्रेंस की बैठक
To Top

You cannot copy content of this page