चुनाव

बेतालघाट:हरीनगर रिखोली में एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता

बेतालघाट: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी व कार्यकर्ता चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए है। वहीं बेतालघाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार डोर टू डोर कैंपेन चलाया जा रहा है और कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य के लिए समर्थन जुटाया जा रहा है

इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इंदर बोहरा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बेतालघाट विकासखंड के हरिनगर रखोली दनखोरी मलीपाली डंडे सारी आदि क्षेत्रों में प्रचार अभियान चलाया जिसके चलते हैं गांव-गांव और घर-घर जाकर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य के लिए जन समर्थन जुटाया और कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस दौरान हरी नगर रिखौली में पूर्व सैनिक ईश्वर गोरखा के नेतृत्व में करीब 15 लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

वहीं दाड़ीमा न्याय पंचायत अध्यक्ष तरुण कोहली ने बताया कि ईश्वर गोरखा के नेतृत्व में करीब 15 लोगों ने कांग्रेस का हाथ थामा। जिसके लिए उनका आभार व्यक्त किया साथ ही तरुण कोहली ने कहा कि ईश्वर गोरखा फौज की नौकरी से सेवानिवृत्त हुए हैं और वह सेवानिवृत्ति के बाद कांग्रेस पार्टी से जुड़ गए। साथ ही वह क्षेत्र के युवाओं में जोश भरने और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हर समय हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभाते आए है। जिसके लिए पूर्व सैनिक ईश्वर गोरखा का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  शाम भजनों की गूंज से गूंजा ताकुला, दिन में भंडारे का आयोजन

इस दौरान पूर्व सैनिक ईश्वर गोरखा, पूर्व छेत्र पंचायत मल्लागाव कुलदीप कुमार, उप प्रधान मल्लीपाली डन्डेसारी ललित गोरखा, न्याय पंचायत अध्यक्ष तरूण कोहली, पूर्व प्रधान मल्लीपाली डन्डेसारी बचीराम,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रिखोली मोहन राम, पूर्व प्रधान हरचनोली बाल किशन,प्रधान तल्लागाँव प्रताप चंद्र, रोहित कुमार, प्रेम प्रकाश, कृपाल, भुपाल चन्द, प्रेम प्रकाश गोरखा, नन्द किशोर, राजू गोरखा, सुरेश राम, राम किशन, गोपाल, रिखोली प्रधान गणेश, भगीरथ, प्रकाश चन्द, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रिखोली दयाल राम आदि लोग उपस्थित रहे।

To Top

You cannot copy content of this page