चुनाव

बेतालघाट भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष लोहिया ने कांग्रेस पर झूठी अपवाह फैलाने के लगाए आरोप


बेतालघाट मंडल भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष जानकी लोहिया ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी तबियत खराब चल रही है, ऐसे में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता उनका हाल चाल जानने उनके निवास पहुँचे थे, जिसके बाद उन कार्यकर्ताओं द्वारा ये अफवाह फैला दी कि जानकी भी कांग्रेस में शामिल हो चुकी है, जिसकी जानकारी आज सुबह उनको सोशल मीडिया के जरिए पता चली है तो उनको गहरा आघात पहुँचा।
जानकी ने बताया कि उनको राजनीति करना नही आता है, वे एक सामाजिक कार्यकर्ता है और इसी लिए लोग उनसे जुड़े हुए भी है वे कांग्रेस में शामिल नही हुई है। 
वही सोशल मीडिया में वायरल हो रही तस्वीरों में जानकी लोहिया के हाथों में संजीव आर्य के पोस्टर दिखाई दे रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  मंगलवार से पितृपक्ष प्रारंभ दो अक्टूबर कृष्ण पक्ष की अमावस्या को विसर्जन:ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी
To Top

You cannot copy content of this page