राजनीति

बेतालघाट: ग्राम पंचायत रोपा उप निर्वाचन में ग्राम प्रधान पद पर निशा ने 37 वोटों से दर्ज की जीत

बेतालघाट: विकासखंड बेतालघाट के अंतर्गत ग्राम पंचायत रोपा में प्रधान पद पर हुए उप निर्वाचन में निशा रिखाड़ी विजई हुई। ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत कर उन्हे शुभकामनाएं दी।

बुधवार को बेतालघाट ब्लॉक के ग्राम पंचायत रोपा में उप निर्वाचन के वोटों की गिनती ब्लॉक मुख्यालय में की गई,जिसके लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए।

वहीं रोपा उप निर्वाचन में कुल 225 वोट डाले गए। जिसमें निशा रिखाडी को 102 वोट, गीता जोशी को 65, रेखा पंत को 50 और 8 वोट निरस्त पाए गए। जिसके चलते निशा रिखाड़ी ने 37 वोटों से जीत दर्ज की।

आरओ के एन शर्मा ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 में विकासखंड बेतालघाट में ग्राम प्रधान पद हेतु 2 ग्राम पंचायत सीम और रोमा में नामांकन हुए। जिसमें ग्राम पंचायत सीम में ग्राम प्रधान नारायण सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए और ग्राम पंचायत रोपा में प्रधान पद पर 27 जून को मतदान हुआ जिसमें कुल 225 मत डाले गए। वही 29 जून को विकासखंड में हुई मतगणना में निशा ने अपने निकटतम प्रत्याशी को 37 वोटों से हराया।

यह भी पढ़ें 👉  शाम भजनों की गूंज से गूंजा ताकुला, दिन में भंडारे का आयोजन

इस दौरान भाजयुमो जिला महामंत्री व सरपंच तारा भंडारी, ललित रिखाड़ी, भीम सिंह जलाल,राहुल, दीप, प्रेम चंद्र रिखाड़ी व अन्य लोगों ने निशा रिखाड़ी को विजयी होने पर शुभकामनाएं दी।

To Top

You cannot copy content of this page