कुमाऊँ

बेतालघाट: भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया जल संरक्षण अभियान, लोगों को किया जागरूक

बेतालघाट: सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत भाजपा मंडल बेतालघाट के भतरौजखान के साथ सभी बूथों में मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बोहरा की अगुवाई में जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खीम सिंह बिष्ट ने की।

कार्यक्रम में मंड़ल प्रभारी, जल संरक्षण अभियान कार्यक्रम संयोजक हेमा चौधरी के नेतृत्व में अधिक से अधिक संख्या में महिलाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम उल्लास के साथ मनाया।

इस दौरान कार्यक्रम में बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख आनंदी बधानी का कार्यकर्ताओं को विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। साथ ही प्रभारी हेमा चौधरी द्वारा मिस्ठान वितरित व जलपान कराया गया। वहीं कार्यकर्ताओं ने सभी ग्रामीणों को जल संरक्षण व संवर्धन हेतु जागरूक किया।

यह भी पढ़ें 👉  एक देश एक चुनाव केवल ध्यान भटकाने का भाजपाई मुद्दा:नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य

इस दौरान कार्यक्रम में मंडल महामंत्री हरीश भट्ट जी मंडल मीडिया प्रभारी प्रवीण पडलिया,मंडल उपाध्यक्ष शानू डॉर्बी जी,बूथ अध्यक्ष नौघर हरीश तिवारी,बूथ अध्यक्ष विनकोट जितुवापिपल बाला दत्त पंत, महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी रेनू हरबोला,दिलीप सिंह बिष्ट,माया पंत,नंदी देवी, खष्टि देवी,पूनम बधानी,सीमा कश्मीरा,शांति देवी सरिता देवी,कमला देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page