कुमाऊँ

बेतालघाट: वार्षिक निकाय की बैठक 9 करोड़ 70 लाख रुपए का बजट हुआ पारित 

बेतालघाट। विकासखंड के ग्राम सभा वर्धा में बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति वर्धा द्वारा वार्षिक अधिवेशन निकाय बैठक का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जेड़ा द्वारा की गई। बैठक में समिति के सचिव गणेश सिंह ने समिति का वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। साथ ही आगामी वर्ष 2022 =23 के लिए 9 करोड़ 70 लाख रुपय का बजट पारित किया गया। इसी के साथ समिति के सचिव गणेश सिंह ने बताया कि समिति वर्ष 2021 व 2022 में 2.82 लाख के लाभ पर चल रही है। जिसमें समिति का एकल लाभ 89 लाख है। कार्यक्रम के दौरान 41 सदस्यों को एमटी लोन का 28 लाख रुपए का चेक वितरित किए गए। 

यह भी पढ़ें 👉  अधोडा के ग्रामीणों की फजीहत पीएमजीएसवाई नही ले रहा सुध:डॉ.हरीश बिष्ट

इस दौरान कार्यक्रम में समिति सचिव गणेश सिंह जेड़ा, प्रताप बोहरा, विजय कुमार, अपर जिला सहकारी अधिकारी कुंदन सिंह रस्यूनी, हरीश मेहरा, अखिलेश कुमार, मदन सिंह दरमाल, देवेंद्र फर्त्याल, गौरव पलड़िया, सुरेंद्र सिंह मेहरा, भगवत मेहरा, चित्रकला जेड़ा, चंद्रप्रकाश, जंग बहादुर सिंह, चंदन सिंह दरमाल आदि लोग मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page