शिक्षा

शुभकामनाएं:राजकीय इंटर कॉलेज खैरना की चार छात्राओं ने किया प्रदेश में टॉप

खैरना की दीपांजलि ने प्रदेश में चौथी रैंक हासिल कर जनपद का नाम किया रोशन।। राजकीय इंटर कॉलेज खैरना से 12वीं परीक्षा परिणाम में दीपांजलि गोस्वामी ने प्रदेश में चौथी रैंक हासिल कर क्षेत्र सहित पूरे जनपद का नाम रोशन किया है।उन्होंने हिंदी 94 फिजिक्स 93 गणित 99 केमिस्ट्री 97 व अंग्रेजी में 99 अंक कुल 500 में से 482 अंक हासिल किये है। 12वीं के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी करने का सपना लिए दीपांजलि हर रोज 12 से 13 घंटे पढ़ाई करती है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता देवेंद्र गोस्वामी माता अंजलि गोस्वामी सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य गुरुजनों को दिया है।आगे पढ़ें….

12वीं खुशबू ने प्रदेश में 11वीं रैंक की हासिल,सैनिक बनकर देश की सेवा करना मकसद। राजकीय इंटर कॉलेज खैरना की छात्रा व सिलटोना गांव निवासी खुशबू नैनवाल ने 12वीं परीक्षा परिणाम में 94.8 फ़ीसदी अंक हासिल कर प्रदेश में 11वीं रैंक हासिल की है।एनडीए क्लियर कर सैनिक के तौर पर देश की सेवा करने का सपने लिए वे हर रोज 5 घंटे पढ़ाई करती हैं। खुशबू ने गणित 97, अंग्रेजी 99,हिंदी 94,फिजिक्स 91 व केमिस्ट्री में 93 अंक हासिल किए है।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता पुष्कर नैनवाल,माता पुष्पा नैनवाल सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य व गुरुजनों को दिया है।आगे पढ़ें…..

यह भी पढ़ें 👉  आज है पार्श्व परिवर्तनी एकादशी:भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा का है विधान: ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी

अंजलि ने प्रदेश में किया 24वां स्थान हासिल,डॉक्टर बनकर ग्रामीण क्षेत्रो में लोगो की सेवा करना है मकसद।राजकीय इंटर कॉलेज खैरना में 12वीं परीक्षा परिणाम में प्रदेश में 24वीं रैंक हासिल करने वाली पालड़ी गांव निवासी अंजलि प्रति दिन पांच घंटे पढ़ाई करती है।दिल्ली में नीट की तैयारी कर रही अंजिली डॉक्टर बनकर ग्रामीणों क्षेत्रों में लोगो की सेवा करना चाहती है।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता सुरेश चंद जोशी माता प्रेमा देवी,बहन कोमल,रिया व रितिका सहित गुरुजनों को दिया है। उन्होंने हिंदी 91,गणित 88,केमिस्ट्री 94,बायोलॉजी 93 व इंग्लिश में 97 कुल 500 में से 463 अंक हासिल किये है।आगे पढ़े…..

समाज के पिछड़े वर्ग के लिए काम करना है सपना:सुहानी जोशी। राजकीय इंटर कॉलेज खेलना में 12वीं परीक्षा परिणाम में 92 फीसदी अंक हासिल करने वाली विलक्षण प्रतिभा की धनी सीम गांव निवसी राजेंद्र प्रसाद व मीना जोशी की पुत्री सुहानी जोशी स्क्रीन राइटिंग में अपना भविष्य बनान चाहती है।साथ ही पिछड़े क्षेत्रों में कार्य करना भी उनके जीवन का मकसद है।सुहानो को कविताएं लिखने में भी काफी रुचि है।2021 में उनके द्वारा लिखित छोटी उम्र बड़ा रुतबा भी प्रकाशित हो चुकी है।

सुहानी जोशी
अंजलि
खुशबू नैनवाल
दीपांजलि गोस्वामी
To Top

You cannot copy content of this page