कुमाऊँ

जल्द दूर होगा नैनीताल का अंधेरा नगर पालिका की ऊर्जा निगम से हुई वार्ता

नैनीताल। तीन करोड़ की देनदारी के चलते उर्जा निगम ने नगर में पालिका की स्ट्रीट लाईट का कनेक्शन काट दिया है।जिसके चलते पूरा शहर अंधेरे में डूब गया है। जिसको बाद मंगलवार को ईओ आलोक उनियाल ने ऊर्जा निगम से पत्र भेजकर स्ट्रीट लाइटो को जलाने की मांग की है।उर्जा निगम के ईई राजीव चकवर्ती ने बताया कि नगर पालिका पर 3 करोण 80 लाख बकाएदारी है। नोटिस देने के बाद भी पालिका ने बिल का भुगतान नहीं किया जिसके चलते रविवार शाम को पालिका की स्ट्रीट लाईट का कनेक्शन काट दिया है।आगे पढ़ें….

ईओ पूजा चंद्रा ने बताया कि शासन स्तर से नगर पालिका व ऊर्जा निगम को अलग-अलग जिओ के चलते दोनों विभागों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है ऊर्जा निगम के जिओ के अनुसार नगर ट्रांसफार्मर के एवज में भी टैक्स नहीं ले सकती है जबकि नगर पालिका ईओ के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर पर टैक्स लगा सकती है। जिसके चलते नगरपालिका का ऊर्जा निगम पर 25 करोड का बकाया बनता है,तो वही ऊर्जा निगम का उनके जिओ के हिसाब से नगरपालिका पर तीन करोड़ के लगभग का बकाया बताया जा रहा है,हालांकि शहर की व्यवस्था को देखकर पालिका जल्द ही ऊर्जा निगम को कुछ भुगतान कर देगी जिसके लिए पत्र ऊर्जा निगम को भेज दिया गया है और जल्द ही स्ट्रीट लाइट जलाए जाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर के छात्रों ने पौधारोपण के लक्ष्य को किया पार
To Top

You cannot copy content of this page