कुमाऊँ

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कैंची धाम मंदिर में नीम करौली महाराज के किए दर्शन,भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

गरमपानी। दो दिवसीय दौरे पर विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी नैनीताल पहुंची। जहां उन्होंने पाषाण देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। वही बुधवार को

जिसके चलते बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित कैंची धाम आश्रम में पहुंची। जहां बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी का मंदिर समिति व भाजपा गरमपानी मंडल कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने करीब आधा घण्टा मन्दिर में रहकर बाबा की शिला में मस्तक रख प्रणाम किया और प्रार्थना की। साथ ही और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इसी के साथ मंदिर समिति के प्रदीप साह भय्यु ने उन्हें मंदिर दर्शन कराए और आश्रम की दिनचर्या पर चर्चा की। जिसके बाद वह अल्मोड़ा के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  जनप्रतिनिधियों ने की सरियाताल में साहसिक गतिविधि जिप लाइन के संचालन को निरस्त करने की मांग

वहीं विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि जिस धाम को हम बचपन से देखते आ रहे है वह आज विश्वपटल पर अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा सरकार यहां के विकास को लेकर काम कर रही है। आने वाले समय में यह जगह और सुंदर होगी।

इस दौरान स्वागत कार्यक्रम में गरमपानी मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान पंकज निगलटिया, एसडीएम पारितोष वर्मा, मंदिर समिति के प्रदीप साह भय्यु, भगवत सिंह बिष्ट, दलीप सिंह बोहरा, यशपाल आर्य, त्रिभुवन सिंह बिष्ट, उमेश बर्गली, नारायण सिंह बिष्ट, दिवान जलाल, नंदन सिंह जलाल आदि उपस्थित रहे।

To Top

You cannot copy content of this page