कुमाऊँ

अशोक कुमार वर्मा का रहा सराहनीय कार्य काल: पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी

दो अधिकारियों के जिम्मे होगी शहर की ब्यवस्था..

संकट से जूझ रही पालिका को उभारना नए अधिकारियों की चुनौती….

नैनीताल। शासन की ओर से नया ढांचा गठित होने के बाद नैनीताल नगर पालिका में पहली बार दो अधिशासी अधिकारियों की तैनाती होगी शहरी विकास विभाग की ओर से स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद आज दो अधिशासी अधिकारी कार्यभार ग्रहण करेंगे वहीं तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद ईओ अशोक कुमार वर्मा का स्थानांतरण चंपावत कर दिया गया है,वही नए अधिकारियों की तैनाती बेहद चुनौतीपूर्ण भी रहेगी संकट से जूझ रही पालिका को उभारना नए अधिकारियों की प्राथमिकता में रहेगा।

ऐतिसाहिक नगर पालिका नैनीताल में 2019 से तैनात ईओ अशोक कुमार वर्मा का चंपावत ट्रांसफर के बाद काशीपुर पालिका से स्थानांतरण होकर नैनीताल नगर पालिका में आलोक उनियाल ग्रेड ए में प्रभारी अधिशासी अधिकारी की तैनाती हुई है,तथा ग्रेड बी में सुश्री पूजा को भी प्रभारी अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  डोला भृमण के दौरान पुलिस की खराब यातायात व्यवस्था श्रद्धालुओं की मुसीबत:निवर्तमान सभासद मोहन नेगी

पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी सहित पर्यावरण मित्रों, नगरपालिका कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा का चंपावत ट्रांसफर होने पर उनको विदाई देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में नगर पालिका ने नए आयामों को छुआ है। साथ ही नवनियुक्त अधिशासी अधिकारियों का स्वागत भी किया है।

पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी ने कहा कि अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा का नगर पालिका के लिए काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा उन्होंने नगर पालिका हित में कई अहम फैसले लिए तथा शासन से 5 करोड रुपए स्वीकृत कराए जिससे कि पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भुगतान किया गया। साथ ही उन्होंने स्थानांतरित होने पर शुभकामनाएं दी तथा नवनियुक्त दोनों अधिशासी अधिकारियों का स्वागत किया।

To Top

You cannot copy content of this page