कुमाऊँ

बंगाली सीजन के चलते बढ़ने लगी रौनक,रिमझिम बारिश में सैलानियों ने उठाया सरोवर नगरी की प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ

ननैनीताल। मौसम विभाग के हाई अलर्ट के बाद सरोवर नगरी में गुरुवार देर रात से शुक्रवार दिन भर रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा।बारिश के चलते नगर का जनजीवन अस्त वस्त हो गया था। जिसके चलते सरोवर नगरी का दीदार करने पुहंचे अधिकांश सैलानियों ने अपने होटल के खिड़कियों से ही नगर की प्रकृतिक सुंदरता व नैनीझील के बड़े हुए जलस्तर का आनंद लिया।

नगर में इन दिनों पर्यटकों की संख्या काफी अधिक है बंगाली पर्यटक यहां इन दिनों काफी अधिक संख्या में पहुंचे हुए हैं जिसके चलते नगर में रौनक बनी हुई है। और पर्यटन पर आधारित लोगो के चेहरों पर रौनक देखने को मिली।

सरोवर नगरी में बड़ी संख्या में बंगाली सैलानियों का पहुंचना जारी है। जिस कारण नगर की रौनक बरकरार है। इधर नगर के समीपवर्ती पर्यटन स्थलों में भी चहल पहल बड चली है।
लगातार अवकाश के चलते सैलानियों का बड़ी संख्या में पहुंचना जारी है। जिसके चलते बुधवार को नगर के पर्यटन स्थलों में पूरे दिन बड़ी संख्या में सैलानियों की आवाजाही रही। फिलहाल
नगर के अधिकांश होटल पैक हो चले हैं। कई प्रदेशों से विद्यार्थियों के शक्षिणिक दल भी नगर भ्रमण पर पहुंचे हुए हैं। साथ ही गुजराती व बंगाली सैलानी बड़ी संख्या में पहुंचे हुए हैं। जिनमें बंगाली सैलानियों के सामूहिक दल भी पहुंचे हुए हैं। इस बीच चिड़ियाघर, केव गार्डन, सरिताताल, वॉटर फॉल व सरिताताल सैलानियों से पटे हुए नजर आए। पर्यटक वाहनों के बड़ी संख्या में पहुंचने से पार्किंग की मारा मारी रही। वाहन खड़ा करने के सैलानियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। इधर नगर के समीपवर्ती पर्यटन स्थल भीमताल, सातताल, नौकुचिया ताल, मुक्तेश्वर, भवाली, पांगोठ व बजून में सैलानियों की आमद बड़ने लगी है। इधर पर्यटन से जुड़े कारोबारियों के कारोबार में खासा इजाफा हो चला है। नाव चालक, टैक्सी चालक, घोड़ा चालक, आउट डोर फोटोग्राफर, रेस्टोरेंट व होटल संचालक बेहद खुश हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जनप्रतिनिधियों ने की सरियाताल में साहसिक गतिविधि जिप लाइन के संचालन को निरस्त करने की मांग

बीते 24 घंटों में नैनीताल में 25 एमएम बारिश दर्ज की गई,वही झील का जलस्तर 10.30 फिट पर पहूंच चुका है। वही तापमान में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई,तापमान अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरे की सफेद चादर ओढ़े विश्वविख्यात नैनी झील
To Top

You cannot copy content of this page