राजनीति

सभासद सपना बिष्ट महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष व सभासद निर्मला चंद्रा की प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्ति

नैनीताल। महिला प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की घोषणा कर दी गयी है।जिसमे नैनीताल से भी कई महिलाओं को अहम जिम्मेदारी दी गयी है।जिसमे भवाली से वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व समाजसेवी खष्टी बिष्ट को नैनीताल महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष तो वही नैनीताल नगर पालिका सभासद सपना बिष्ट को महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष और सभासद निर्मला चंद्रा को प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्ति किया गया है। जिसके बाद पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी,नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल सहित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी है। वही नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा है कि पार्टी द्वारा उनको जो जिम्मेदारी दी गई है उसका वह पूरी ईमानदारी से निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव:बारिश के खलल के बाद मेले में लौटी रौनक लोगो ने जमकर की खरीदारी
To Top

You cannot copy content of this page