
नैनीताल।कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर में 21 दिसंबर को इस वर्ष की सबसे बड़ी नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें विभिन्न कॉलेजों के छात्र अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता के आयोजन के बारे में विवरण:प्रत्येक कॉलेज एक सोलो,एक डुएट और एक ग्रुप डांस भेज सकता है।सोलो डांस के लिए तीन मिनट, डुएट के लिए चार मिनट और ग्रुप डांस के लिए पांच मिनट का समय दिया जाएगा।ग्रुप डांस में कम से कम 6 प्रतिभागी होने चाहिए।प्रतिभागियों को 20 दिसंबर तक अपना पंजीकरण कराना होगा।महा महोत्सव के आयोजक महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल,छात्र संघ अध्यक्ष करन सती,महासंघ महिला अध्यक्ष प्राची नेगी,सचिवआयुष आर्य,सहित सभी पदाधिकारी सफल आयोजन में जुटे हुए है।

लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




