कुमाऊँ

बीते दो माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज पर्यावरण मित्रों ने कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

नैनीताल। नगर पालिका नैनीताल के सफाई कर्मचारियों को बीते दो माह से वेतन नहीं मिला है, जिसकी वजह से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द वेतन जारी करने की मांग की है। साथ ही मांग पूरी न होने पर उन्होंने कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।आगे पढ़ें…..

बुधवार को सफाई कर्मचारी भूमि सफाई कर्मचारी संघ के सदस्यों ने अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल को ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद ने बताया कि पालिका कर्मचारियों, आउटसोर्सिंग एवं दैनिक वेतन कर्मचारियों को विगत दो माह से नए पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है। जिस कारण उनकी आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। बताया कि साथ ही पर्यावरण मित्रों को कम्बल का वितरण वर्तमान समय तक नहीं हो पाया है। जिससे समस्त कर्मचारियों में काफी रोष व्याप्त है। पालिका प्रशासन द्वारा कार्यालय कर्मचारियों को वर्दी उपलब्ध करा दी गयी है, जबकि पर्यावरण मित्रों को इससे वंचित रखते हुए भेदभाव किया गया है।आगे पढ़े….
देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के महासचिव सोनू सहदेव ने बताया कि ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि 15 अप्रैल 2023 से सीजनल कर्मचारी रखा जाए, जिससे शहर की सुन्दरता बनी रहे। प्रत्येक माह पूर्व की भांति 60 पर्यावरण मित्र रखने की कृपा करें।उन्होंने कहा कि यदि 15 अप्रैल तक उनके 2 माह का वेतन एवं पेशन का भुगतान एवं अन्य मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो समस्त पालिका कर्मचारी 16 अप्रैल से कार्य बहिष्कार करने पर बाध्य होंगे, यदि कार्य बहिष्कार के दौरान शहर में गन्दगी फैलती है या शहरवासियों को उस गन्दगी के कारण किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है तो उसकी पूर्ण जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस पर मेले के दुकानदारों ने लगाया अभद्रता का आरोप
To Top

You cannot copy content of this page