कुमाऊँ

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन,विधायक सरिता ने समाधान का दिया आश्वासन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने  सौंपा ज्ञापन, विधायक सरिता ने समाधान का दिया आश्वासन

बेतालघाट। रविवार को नैनीताल विधायक सरिता आर्या भवाली गांव के दौरे पर पहुंची।  इस दौरान ग्रामीणों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया।  वहीं ग्रामीणों ने अपनी अनेकों समस्याएं विधायक के सामने रखी। जिसके चलते विधायक ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। 

इस दौरान बेतालघाट ब्लॉक अध्यक्ष गीता बिष्ट व भीमताल ब्लॉक मंत्री रेनू मेहरा द्वारा समस्त उत्तरांचल आगनबाड़ी संगठन की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। 

ज्ञापन के माध्यम से कहा कि  15 मई 2022 को कैंची धाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिए गए ज्ञापन का संज्ञान लिया जाए। । साथ ही सभी आंगनबाड़ी कर्मचारियों को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए तथा विभागीय सभी योजनाओं का लाभ दिया जाए। इसी के  साथ बाल विकास परियोजना में सुपरवाइजर पद पर प्रमोशन 100% आंगनबाड़ी से लिए जाए। मानदेय का विवरण माहवार स्पष्ट कराया जाए। SCP बाहुल्य केंद्रों के 2021 के रुके हुए मानदेय को तुरंत बहाल किया जाए।  

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के जन्मदिन पर क्रॉस कंट्री दौड़ का हुआ आयोजन

साथ ही आकस्मिक दुर्घटनाओं हेतु विशेष कोष की स्थापना की जाए तथा आंगनबाड़ी कर्मचारियों हेतु सेवानिवृत्ति के उपरांत पेंशन का प्रावधान किया जाए।  इसी के साथ नई शिक्षा नीति से जोड़ने से पूर्व सर्वप्रथम कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि की जाए तत्पश्चात कार्य का विस्तार किया जाए।  भवन किराये का भुगतान शीघ्रताशीघ्र किया जाए।  अन्य विभागों के कार्य अनावश्यक रूप से न दिए जाए।  

साथ ही बताया कि ब्लॉक ओखल कांडा की कार्यकर्ताओं के द्वारा संज्ञान में लाया गया है कि बाल विकास परियोजना अधिकारी व सुपरवाइजर के पद रिक्त होने के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अतिरिक्त कार्य का वहन किया जा रहा है अतः इन पदों पर जल्द से जल्द नियुक्ति की जाए। 

जिसके चलते विधायक सरिता आर्य ने कहा कि जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चर्चा कर समाधान किया जाएगा।

To Top

You cannot copy content of this page