क्राइम

गंगोरी आंगनबाड़ी केंद्र में अराजक तत्वों ने की तोड़फोड़,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने खैरना चौकी पुलिस को दी मामले की सूचना


बेतालघाट। बीते रोज बेतालघाट के धनियाकोट में कुछ अराजक तत्वों द्वारा गाड़ियों में तोड़ फोड़ और स्कूटी को आग के हवाले करने के बाद अब गंगोरी क्षेत्र के आगनबाड़ी केंद्र में तोड़ फोड़ का मामला सामने आया है। 
जानकारी के अनुसार भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गंगोरी आंगनबाड़ी केंद्र में अराजक तत्वो ने तोड़फोड़ कर डाली। बुधवार सुबह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा पांडे केंद्र पहुंची तो केंद्र में हुई तोड़फोड़ देख सख्ते में आ गई। अंदर जाकर देखा तो एक महालक्ष्मी किट भी गायब था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने घटना की सूचना खैरना चौकी पुलिस को दी।। 
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि आए दिन केंद्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। केंद्र में आठ बच्चें शिक्षा ले रहे है। तोड़फोड़ से खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगो ने भी मामले का खुलासा कर अराजक तत्वो के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
खैरना चौकी प्रभारी गुलाब सिंह कंबोज के अनुसार जांच शुरु कर दी गई है। उन्होंने साफ कहा कि अराजक तत्वो को कतई बख्सा नही जाऐगा।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल जोशी बने सेवा पखवाड़ा मंडल संयोजक
To Top

You cannot copy content of this page