कुमाऊँ

आनंद बिष्ट ने रचा इतिहास दुबारा बने नैनीताल भाजपा मंडल अध्यक्ष

नैनीताल। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है वही नैनीताल मंडल अध्यक्ष की कमान एक बार फिर से आनंद बिष्ट को सौंपी गई है। जिसके बाद उनके चाहने वालो में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

बता दें कि नैनीताल मंडल अध्यक्ष के लिए मनोज जोशी,भूपेंद्र बिष्ट,विश्वकेतु व भानु पंत ने दावेदारी की थी।लेकिन हाईकमान द्वारा लगातार दूसरी बार आनंद बिष्ट को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मातृशक्ति का स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम योगदान:ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट

वही मंडल अध्यक्ष बनने के बाद आनंद बिष्ट ने सभी कार्यकर्ताओं, विधायक सरिता आर्य सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उनको जो जिम्मेदारी पार्टी द्वारा सौंपी गई है उसका वह पुनः एक बार फिर से ईमानदारी से निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।

To Top

You cannot copy content of this page