चुनाव

ग्रामसभा गुणादित्य (स्वाड़ी) में एकता की मिसाल,जीवन पालीवाल निर्विरोध प्रधान,दुर्गा पालीवाल बने उपप्रधान

नैनीताल। अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी विकासखंड अंतर्गत ग्रामसभा गुणादित्य (स्वाड़ी) में सामाजिक एकता और सहयोग की मिसाल पेश करते हुए जीवन पालीवाल को ग्राम प्रधान तथा दुर्गा पालीवाल को उपप्रधान पद के लिए सर्वसम्मति से चुना गया है।
यह निर्णय स्थानीय विधायक मोहन सिंह मेहरा की अध्यक्षता में हुई खुली बैठक में लिया गया। ग्रामीणों की उपस्थिति में हुई इस बैठक में बिना किसी विरोध के जीवन पालीवाल के नाम का प्रस्ताव सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गा पालीवाल ने रखा, जिसे सभी उपस्थित ग्रामीणों ने समर्थन प्रदान किया। इसके बाद उपप्रधान पद के लिए दुर्गा पालीवाल के नाम का अनुमोदन भी सर्वसम्मति से किया गया।बैठक का संचालन पूर्व प्रधान और कसेड़मन्या शक्ति केंद्र संयोजक इंद्रदेव पालीवाल ने किया। विधायक मोहन सिंह मेहरा ने ग्रामवासियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि निर्विरोध चयन ग्रामसभा की एकजुटता और परिपक्व लोकतांत्रिक सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नेतृत्व सौंपना गांव के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सराहनीय कदम है।इस अवसर पर पूर्व प्रधान सुनीता पालीवाल, माधवी देवी, गोविंद बल्लभ पालीवाल, पाली गुणादित्य-तड़कोट शक्ति केंद्र संयोजक पीतांबर दत्त, वरिष्ठ नागरिक डीडी पालीवाल, बिशन दत्त, मोहन चंद्र, गणेश दत्त, लक्ष्मी दत्त, पीतांबर दत्त पालीवाल, ईश्वरी दत्त, त्रिलोचन पालीवाल, राजेंद्र मेलकानी, जगदीश पालीवाल, सोनू पालीवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा उपस्थित रहे।ग्रामसभा गुणादित्य में इस प्रकार का निर्विरोध चयन सामाजिक सौहार्द, विश्वास और समर्पण की भावना को प्रतिबिंबित करता है, जो न केवल क्षेत्र के विकास में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि अन्य ग्रामसभाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।

Quis autem vel eum iure reprehenderit qui in ea voluptate velit esse quam nihil molestiae consequatur, vel illum qui dolorem?

Temporibus autem quibusdam et aut officiis debitis aut rerum necessitatibus saepe eveniet.

About

Kumaun vani (कुमाऊं वाणी) देवभूमि उत्तराखंड के कुमांउ व गढ़वाल के गांव-गधेरों की समस्याओ, ताजा खबरों व विलुप्त हो रही कुमांउनी व गढ़वाली संस्कृति को उजागर करने का एकमात्र डिजिटल माध्यम है। अतः आप भी अपने विचार व अपने क्षेत्र की समस्याओं व समाचारों को प्रकाशित करने के लिए हमसे [email protected] तथा दूरसंचार व व्हाट्सएप नम्बर 8171371321 पर सम्पर्क कर सकते है।

(खबरों की विश्वसनीयता ही हमारी पहचान है)

संपादक –

नाम: हिमानी बोहरा
पता: मझेड़ा, नैनीताल, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 81713 71321
ईमेल: [email protected]

© 2022, Kumaun Vani (कुमाऊँ वाणी)
Get latest Uttarakhand News updates in Hindi
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top