देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कैबिनेट का शुक्रवार को विस्तार हुआ है जिसमे पांच विधायक मंत्री बने है।अब भाजपा सरकार धामी कैबिनेट के 12 मंत्रियों में से 7 मंत्री कांग्रेस पृष्टभूमि से आते है,जिसमे सबसे ज्यादा किस्मत भीमताल विधानसभा के विधायक पूर्व कांग्रेसी राम सिंह कैड़ा की चमकी है।दो बार के विधायक कैड़ा को अब मंत्री पद से नवाजा गया है।इसके अलावा सतपाल महाराज,सुबोध उनियाल,रेखा आर्य,प्रदीप बत्रा,शौरभ बहुगुणा सहित भरत चौधरी कुल 7 मंत्री कांग्रेस पृष्टभूमि से आते है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




