संविधान के रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव हेम आर्य ने सभी लोगों को अंबेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें बाबा भीमराव अंबेडकर के बताए गए मार्ग पर चलना होगा तभी देश उन्नति कर सकता है।कहा कि हर माता पिता को बच्चों को अच्छी शिक्षा देनी चाहिए संगठित रहना चाहिए और संघर्ष करके आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान आनंद कुंवर,बी आर आर्य,सीता राम,गोपाल राम आर्य,पूर्व प्रधानाचार्य सचिव खीम राम आर्य ब्लॉक प्रमुख रूपा देवी बीरबल टम्टा मनोज कुमार खीम राम आर्य आदि मौजूद रहे।
















लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
