नैनीताल।खाद्य विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा कि विभाग में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में राशन कार्ड बनाये जाने की प्रक्रिया आरसीएमएस पोर्टल पर संचालित की जा रही है। भारत सरकार के द्वारा स्मार्ट पीडीएस योजना के अंतर्गत पूरे भारत वर्ष में सभी राज्यों के लिए एक एकीकृत/उच्चीकृत यूआरसीएमएस पोर्टल बनाये जाने का निर्णय लिया गया है।वर्तमान में प्रचलित आरसीएमएस पोर्टल के डाटा को यूआरसीएमस में माइग्रेट करने हेतु 26 फरवरी से 7 मार्च तक आरसीएमएस पोर्टल में होने वाले सभी कार्य स्थगित/बाधित रहेंगे।बिष्ट ने बताया कि नवीन यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल में कार्य किया जाना सरल, प्रभावी और एडवांस तकनीकीयुक्त होगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




