धर्म-संस्कृति

ऑल सेंट्स कॉलेज में मनाया गया लोक पर्व फूलदेई

नैनीताल। बुधवार को ऑल सेंट्स कॉलेज मे, चैत्र माह के आगमन पर, बसंत ऋतु के स्वागत करने के लिए पूरे उत्तराखंड मे मनाया जाने वाले लोक पर्व फूल देई पर्व मनाया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी ऑल सेंट्स कॉलेज मे कक्षा 1 से 5 तक की नन्ही छात्राओं ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर फूल अर्पित कर देहरी पूजी व ‘फूल देई छम्मा देई’ का गीत गाकर विद्यालय को गुंजित किया। इस प्रकार इन नन्ही बालिकाओं ने विद्यालय व इसमे पढ़ने वाले समस्त बच्चों की सफलता व समृद्धि की प्रार्थना की। आगे पढ़ें….

यह भी पढ़ें 👉  अधोडा के ग्रामीणों की फजीहत पीएमजीएसवाई नही ले रहा सुध:डॉ.हरीश बिष्ट

विद्यालय की प्रधानाचार्या किरन जरमाया ने सभी बच्चों को आशीर्वाद के साथ साथ तोहफे भी दिये,कहा किइस तरह इस लोक त्यौहार को मनाये जाने के साथ साथ बच्चों को इसके बारे मे जानकारी भी दी गयी और इस पर्व के महत्व को समझाते हुए अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का और इसका आदर करने का संदेश भी दिया गया।

To Top

You cannot copy content of this page