कुमाऊँ

वीकेंड के बाद नैनीताल में पसरा सन्नाटा

फ़ईसमस व नए साल के जश्न को पहुंचेंगे भारी संख्या में लोग…

नैनीताल। दीपावली की लंबे अवकाश व वीकेंड के बाद अब एक बार फिर से सरोवर नगरी में पर्यटको की कमी के चलते सन्नाटा छाने लगा है।वही बीते कुछ दिनों से नगर में धुंध छाने से ठंड का असर भी बढ़ने लगा है।जिसके चलते अब लोगो को सुबह से ही गर्म कपड़ो का सहारा लेना पड़ रहा है।

दीपावली के अवकाश के चलते बीते एक सप्ताह तक भारी संख्या में सैलानी नैनीताल पहूंचे थे।लेकिन अब धीरे धीरे पर्यटको की संख्या में काफी कमी आने लगी है।वही मंगलवार को भी नगर में काफी कम संख्या में सैलानी दिखाई दिए,जिसके चलते हमेशा पर्यटकों से खचाखच भरे रहने वाले पंत पार्क व नैनीझील में सन्नाटा छाया रहा।

यह भी पढ़ें 👉  जनप्रतिनिधियों ने की सरियाताल में साहसिक गतिविधि जिप लाइन के संचालन को निरस्त करने की मांग

होटल कारोबारियों के अनुसार दीपावली के बाद अक्सर पर्यटकों की संख्या में कमी आने लगती है केवल गुजराती पर्यटकों को छोड़कर बाकी राज्यो के लोग अब केवल वीकेंड पर भी आते है।अब सैलानी क्रिसमस व नए साल के मौके पर ही नैनीताल पहुचंते है। वही होटल कारोबारियों का कहना है कि कोविड के चलते बीते दो वर्षों से क्रिसमस और नए साल पर काफी कम संख्या में लोग पहुंचे थे जबकि इस बार भारी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है।

To Top

You cannot copy content of this page