राजनीति

जीत के बाद सरिता का बेतालघाट में भब्य स्वागत, खेली भगवा होली

बेतालघाट: नव निर्वाचित विधायक सरिता आर्य के प्रथम बार बेतालघाट आगमन पर कार्यकर्ताओं ने शिव मंदिर प्रांगण में स्वागत समारोह का आयोजन किया। नवनिर्वाचित विधायक ने नकुवा बुबू के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

वहीं कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस दौरान सभी बूथ अध्यक्षों व शक्ति केंद्रों के कार्यकर्ताओं , मंडल कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं , किसान मोर्चा, युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने नव निर्वाचित विधायक सरिता आर्य का फूल मालाओं और पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा ने कहा कि भाजपा में लोगों को जो जिम्मेदारी दी जाती है वो इस लिए दी जाती है ताकि चुनाव के समय अपने स्थान पर डटे रहे। भाजपा एक परिवार है। सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त कर कहा कि यह सरिता आर्य की जीत नहीं है बल्कि कार्यकर्ताओं की जीत है।

कार्यक्रम के दौरान जीवन वर्षा कला संगम समिति द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही बेतालघाट बाजार में कार्यकर्ताओं द्वारा रैली निकाल कर भगवा होली खेली।

यह भी पढ़ें 👉  राहुल जोशी बने सेवा पखवाड़ा मंडल संयोजक

कार्यक्रम के दौरान जनता और कार्यकर्ताओं का प्यार आशीर्वाद और समर्थन देख कर नव निर्वाचित विधायक सरिता आर्य भावुक हो गई। उन्होंने कहा कि संगठन हमारे लिए सर्वोपरि है। सभी निर्णय संगठन की अनुमति से लिए जायेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने दिन रात बारिश बर्फ कुछ नहीं देखा, और यह मेरी नहीं बल्कि आप सबकी जीत है।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, विधानसभा प्रभारी भावना मेहरा, मनोज जोशी, ब्लॉक प्रमुख आनंदी बधानी, राजेंद्र सिंह जेड़ा, हरिश भट्ट, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज पलड़िया, गजाला कमाल, प्रेमा अधिकारी, जिला मंत्री तारा सिंह भंडारी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिलीप बोहरा, प्रकाश आर्य, शिवांशु जोशी, मीना बिष्ट, नवीन पडलिया, वर्षा आर्य, प्रगति जैन, भुवन आर्य, नवीन क्वीरा, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष अनीता बोरा, शानू डोर्बी, आलोक तिवारी, दया किशन, मोहित शाह आदि समस्त कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page