चुनाव

नैनीताल विधानसभा जीत के बाद सरिता ने लिया नैना देवी का आशीर्वाद


नैनीताल। बीते रोज उत्तराखंड में प्रत्याशियों के राजनैतिक भविष्य का फैसला हो चुका है और एक बार फिर से भाजपा पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।
वही नैनीताल विधानसभा सीट पर कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई सरिता आर्य और भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए संजीव आर्य के बीच मुख्य रूप से मुकाबला हुवा था। लेकिन सरिता आर्य मतगणना के दौरान शुरू से अंत तक बढ़त बनाए रखी थी और  7890 मतों से संजीव आर्य को पराजित कर दिया।
शुक्रवार को सरिता आर्य ने नैना देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और कहां की नकुवाबुबु व मां नयना देवी के आशीर्वाद से उनको जीत मिली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नैनीताल विधानसभा मैं विकास की गति को तेज किया जाएगा। साथ ही उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और भीमताल विधानसभा की जनता का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट,भूपेंद्र बिष्ट, शुभम कुमार, मोहित,विश्वकेतु, रोहित भाटिया, केएल आर्य, शांति मेहरा, मोहित रौतेला आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटकों की कार घुसी दुकान के भीतर
To Top

You cannot copy content of this page