कुमाऊँ

बलियानाला ट्रीटमेंट के लिए 208 करोड़ के प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिलने के बाद विधायक सरिता का स्वागत,सीएम धामी का आभार ठंडी सड़क ट्रीटमेंट कार्य को भी मिल चुकी है स्वीकृति….दो टनल पार्किंगों का भी होगा निर्माण….

नैनीताल नगर के बलियानाला पहाड़ी में भूस्खलन रोकथाम को 208 करोड़ के प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिलने पर विधायक सरिता आर्य ने शनिवार को राज्य अतिथि गृह में प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें उन्होंने इसको

सरकार का बड़ा कदम बताते हुए  सीएम को आभार जताया है।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए विधायक सरिता आर्य ने कहा कि नैनीताल दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को  उन्होंने पहाड़ी का हाल दिखाया था। जिसके बाद विधायक ने प्रोजेक्ट को स्वीकृति दिये जाने पर सीएम का आभार जताया है। कहा कि वर्षों से पहाड़ी के ट्रीटमेंट के लिए बस सर्वे कार्य और प्रोजेक्ट बनते रहे। भाजपा सरकार ने पहाड़ी की रोकथाम को गंभीरता से लिया गया है। जल्द ही सरकार की ओर से बजट भी जारी कर दिया जाएगा। साथ हो ठंडी सड़क ट्रीटमेंट कार्य को भी स्वीकृति मिल चुकी है। कहा कि मुख्यमंत्री ने नैनीताल की गंभीर समस्या पार्किंग को लेकर दो टनल पार्किंग के निर्माण के लिए भी कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  एक देश एक चुनाव केवल ध्यान भटकाने का भाजपाई मुद्दा:नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य

विधायक ने कहा कि पूर्व में भी बलियानाला पहाड़ी के लिए बजट मिलता रहा। मगर इसे ठेकेदारों की ही कमियां कहेंगे कि सुरक्षा कार्य टिक नहीं पाए। जिस कारण अबकी बाद स्थानीय लोगों पर भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांचने परखने की जिम्मेदारी रहेगी। कहा कि उन्होंने आलूखेत और खूपी क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव का मुद्दा भी सीएम के समक्ष रखा है। जल्द क्षेत्र का अध्ययन कराया जाएगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक की ओर से किये गए प्रयासों पर उनका स्वागत कर मिष्ठान वितरण किया गया। 

इस दौरान  मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट,मनोज जोशी,अरविंद पडियार, सभासद गजाला कमाल,दीपिका बेनीवाल,प्रगति जैन, मीना बिष्ट,कैलाश अधिकारी, भूपेंद्र बिष्ट,भानु पंत, विक्की राठौर,विश्वकेतु, रोहित भाटिया,संतोष कुमार,हरीश राणा,आशु उपाध्याय  

To Top

You cannot copy content of this page