कुमाऊँ

पूर्व सांसद महेंद्र पाल का बार काउंसिल अध्यक्ष नियुक्त होने पर नगर कांग्रेस कमेटी ने किया भव्य स्वागत,एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष का भी हुआ भव्य स्वागत। शार्दुल नेगी ने की एनएसयूआई नैनीताल जिला अध्यक्ष की दावेदारी

नैनीताल। राज्य अतिथि गृह में बुधवार को नगर कांग्रेस कमेटी व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह का बार काउंसिल अध्यक्ष बनने पर तथा एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी का प्रथम बार नैनीताल आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।आगे पढ़े

नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने कहा कि  बार काउंसिल अध्यक्ष बनने पर पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह व प्रथम बार नगर आगमन पर एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी का कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया तथा आगामी लोकसभा व निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर हर वार्ड में कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई जाएगी। साथ ही संगठन को मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा।आगे पढ़े

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल परिसर के छात्रों ने पौधारोपण के लक्ष्य को किया पार

नवनियुक्त बार काउंसिल अध्यक्ष व पूर्व सांसद महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में लगातार हो रहे भर्ती घोटालों से युवा आहत है, जिसके चलते युवाओं को सड़कों पर उतरने पर मजबूर होना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि हम इस मुद्दे को न्यायालय में मजबूती से रखेंगे।इस दौरान रमेश पांडे,मुन्नी तिवारी, पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी,भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट,मुकेश जोशी,हिमांशु पांडे,कमलेश तिवारी,कुंदन बिष्ट,धीरज बिष्ट,मनमोहन कंवल,कैलाश अधिकारी,बंटू आर्य, सूरज पांडे,सुनील मेहरा,संजय कुमार,शार्दूल नेगी,मयंक बिष्ट,राहुल नेगी,सिद्धार्थ टंडन,विजयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page