कुमाऊँ

कार्य बहिष्कार 8वां दिन: नगर पालिका पर्यावरण मित्रों ने पालिकाध्यक्ष से की मुलाकात

नैनीताल। तीन माह का वेतन व एरियल की मांग को लेकर नगर पालिका नैनीताल के पर्यावरण मित्रों द्वारा शुक्रवार से नगर पालिका प्रांगण में आज दो अभी दो-तीन माह का वेतन दो और अधिशासी अधिकारी मुर्दाबाद के नारों के साथ कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया था। शुक्रवार को आठवें दिन भी पर्यावरण मित्रों का कार्य बहिष्कार जारी रहा जिसके चलते नगर में कई स्थानों पर कूड़े के ढेर लग चुके हैं। जबकि कर्मचारियों का कहना है कि जब तक तीन माह का वेतन व एरियल उनको नहीं दिया जाएगा तब तक वे लोग कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।
महासचिव सोनू सहदेव ने बताया कि बीते तीन माह से कर्मचारियों को वेतन नही मिला है, जिसके चलते कर्मचारियों के परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उंन्होने कह की बिना कटौती के एरियल दिया जाए और जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
अध्यक्ष धर्मेश प्रसाद ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारियों की कोई सुध नही ले रहा है, कर्मचारियों के परिजनों रोटी का संकट भी मंडराने लगा है, बच्चो की स्कूल की फीस जमा नही कर पा रहे है, जिससे बच्चो के भविष्य पर भी खतरा मंडराने लगा है।कर्मचारियों से तीन गुना काम लिया जा रहा है, और वेतन नही दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ लोकगीत ऑनलाइन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत
To Top

You cannot copy content of this page