चुनाव

नैनीताल डीएसबी सहित राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में भी एबीवीपी प्रत्याशी की हार, मन मोहित पंत चुने गए अध्यक्ष

बेतालघाट। शहीद खेम चंद्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। अध्यक्ष पद पर मनमोहित पंत ने जीत दर्ज की। सचिव संदीप सिंह भंडारी निर्विरोध चुने गये। सभी विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के अलावा सभी पदों पर चुनाव निर्विरोध हुए।

शहीद खेम चंद्र डोर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में अध्यक्ष पद पर मनमोहित पंत, कोषाध्यक्ष ललिता बिष्ट एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर पिंकी बिष्ट को निर्वाचित घोषित किया गया। सचिव पद पर संदीप सिंह भंडारी, उपाध्यक्ष कपिल चंद्र रिखाड़ी, उपाध्यक्ष (छात्रा) शीला देवडी़, संयुक्त सचिव हर्षित रावत निर्विरोध निर्वाचित हुए। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए पिंकी बिष्ट का चयन हुआ।

अध्यक्ष पद पर मनमोहित पंत को 133 तथा कुसुम को 23 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद के चुनाव में ललिता बिष्ट को 121 तथा विजय कुमार को मात्र 26 मत प्राप्त हुए। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर तानिया जीना को 19 तथा पिंकी बिष्ट को 129 मत मिले।

इससे पूर्व छात्र संघ निर्वाचन-2022-23 हेतु महाविद्यालय में प्रात: 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। प्रभारी प्रचार्य डॉ. ईसिता सिंह, छात्र संघ प्रभारी डॉ. तरूण कुमार आर्य, पीठासीन अधिकारी डॉ. दीपक व मतदान समि​ति, नायब तहसीलदार कुंदन पुरी, थानाध्यक्ष बेतालघाट मनोज नयाल, कार्यालय प्रधान दिनेश जोशी एवं प्रत्याशियों के अभिकर्त्ताओं के समक्ष मतपेटी की जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग:पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट से बड़ी राहत

प्रातः 11 बजे तक 10%, 12 बजे तक 40% बजे, 01 बजे तक 75 प्रतिशत तथा तथा 02 बजे तक 81.25% मतदान हुआ। कुल पंजीकृत 192 मतदाताओं में से 156 ने अपने मत का प्रयोग किया। दोपहर 02 बजे मतदान समाप्त हुआ। जिसमें 14 छात्रों व 142 छात्राओं ने मत दिया।

मतगणना में तहसीलदार कोश्याकुटोली, प्राचार्य, थानाध्यक्ष, नायब तहसीलदार एवं अभिकर्ता उपस्थित रहे। मतगणना के उपरान्त प्राचार्य द्वारा निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। मतगणना एवं शपथ ग्रहण के बाद प्राचार्य ने समस्त महाविद्यालय परिवार की ओर से जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, क्षेत्रीय जनता एवं समस्त छात्र-छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

 इस मौके पर ममता पाण्डे, डॉ. भुवन मठपाल, सुश्री गरिमा पांडे, दिनेश जोशी, अनिल नाथ, मुकेश रावत, ललित मोहन, प्रेमा देवी तथा स्थानीय पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Quis autem vel eum iure reprehenderit qui in ea voluptate velit esse quam nihil molestiae consequatur, vel illum qui dolorem?

Temporibus autem quibusdam et aut officiis debitis aut rerum necessitatibus saepe eveniet.

About

Kumaun vani (कुमाऊं वाणी) देवभूमि उत्तराखंड के कुमांउ व गढ़वाल के गांव-गधेरों की समस्याओ, ताजा खबरों व विलुप्त हो रही कुमांउनी व गढ़वाली संस्कृति को उजागर करने का एकमात्र डिजिटल माध्यम है। अतः आप भी अपने विचार व अपने क्षेत्र की समस्याओं व समाचारों को प्रकाशित करने के लिए हमसे kumaunvani@gmail.com तथा दूरसंचार व व्हाट्सएप नम्बर 8171371321 पर सम्पर्क कर सकते है।

(खबरों की विश्वसनीयता ही हमारी पहचान है)

संपादक –

नाम: हिमानी बोहरा
पता: मझेड़ा, नैनीताल, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 81713 71321
ईमेल: kumaunvani@gmail.com

© 2022, Kumaun Vani (कुमाऊँ वाणी)
Get latest Uttarakhand News updates in Hindi
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top