कुमाऊँ

नैनीताल के पत्रकारों की होली में जमकर उड़ा अबीर-गुलाल,वरिष्ठ पत्रकार किशोर जोशी ने पिंगली सरसों फूली रे यौ मेरो पहाड़..,ऐगो फागुन महीना होली को त्योहार.., जय बोलो यशोदा नंदन की आदि होली गीतों से बाधा समा…

नैनीताल के पत्रकारों की होली में जमकर उड़ा अबीर-गुलाल,वरिष्ठ पत्रकार किशोर जोशी ने पिंगली सरसों फूली रे यौ मेरो पहाड़..,ऐगो फागुन महीना होली को त्योहार.., जय बोलो यशोदा नंदन की आदि होली गीतों से बाधा समा…

नैनीताल। नगर में होली महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है वही शनिवार को चिड़ियाघर मार्ग स्थित राष्ट्रीय औद्योगिक व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थान में एनयूजेआई पत्रकार संगठन के बैनर तले पत्रकारों ने होली का आयोजन किया।आगे पढ़ें

आचार्य नरेंद्र देव औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण संस्थान केंट में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में चंपावत मूल के वरिष्ठ पत्रकार किशोर जोशी ने पिंगली सरसों फूली रे यौ मेरो पहाड़..,ऐगो फागुन महीना होली को त्योहार.., जय बोलो यशोदा नंदन की आदि होली गाकर दूरस्थ पहाड़ी अंचल की मूल खड़ी होली को जीवंत किया। वरिष्ठ पत्रकार रवींद्र पांडे रवि ने मेरी चुनरी में पड़ गयो दाग री ऐसो चटक रंग डारो.. से लोगों को खूब नचाया। उन्होंने सारी डार गयो मो पे रंग.., बरजोरी अबीर लगायो बृजलाल.. फागुन मस्त महीने आदि होली प्रस्तुत की। पाली गुणादित्य मूल के पत्रकार नवीन पालीवाल ने जाके शीश में गंगा सुहाए.., संभो तुम क्यों ना खेलो होली सदा.., जाके मस्तक चंदा छाए..आदि होली सुनाकर मंत्रमुग्द किया। रंगकर्मी तथा पत्रकार विनोद कुमार ने सबको मुबारक होली.., होली खेेले नंदलाल.. आदि होली के साथ ही क्रीम पौडरा घिंसनी किले नें.. आदि पहाड़ी गीतों पर लोगों को खूब झुमाया। पत्रकार शीतल तिवारी की प्रस्तुति रंग बरसे भीगे चुनरवाली.. गीत पर भी होल्यार खूब थिरके। पत्रकार अफजल फौजी, पंकज कुमार, फोटो जर्नलिस्ट सुरेश कांडपाल, तेज सिंह नेगी, गणेश कांडपाल ने आकर्षक नृत्य कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। हरफन मौला पत्रकार संतोष बोरा ने भी लोगों को गीत, नृत्य व अपने अंदाज से खूब गुदगुदाया। महिला पत्रकार शैलजा सक्सेना, दीप्ति बोरा, अलिका परवीन, सीमा नाथ, गुंजन, आकांक्षी, सोनाली मिश्रा, हिमानी रौतेला, दीप्ति बोरा ने महिला होली प्रस्तुत की तथा नृत्य भी किया। वरिष्ठ पत्रकार राजू पांडे ने कभी झांझन में जलवे बिखेरे तो कभी गीतों को भी स्वर दिए। वरिष्ठ पत्रकार नवीन जोशी ने भी होली गीतों को अपने स्वर दिए साथ ही हर होली गीत की भाव भंगिमाएं उनके चेहरे पर नजर आ रही थे। जिससे होली के दौरान वह भी आकर्षण बने रहे।आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें 👉  मातृशक्ति का स्वस्थ समाज के निर्माण में अहम योगदान:ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट

इससे पू्र्व प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी ने सभी को होली की शुभकामनाओं के साथ अपना आशीर्वाद दिया। सहायक जिला सूचना अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा ने भी आयोजन में शिरकत की तथा आयोजन की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। संस्थान के व्यवस्थापक चंदन सिंह अधिकारी व ममता अधिकारी ने भी होली मिलन को यादगार बताया व सभी को सुभाशीष दी।आगे पढ़ें

इस दौरान कुमाऊं महासचिव रवींद्र पांडे रवि, संगठन मंत्री राजू पांडे, वरिष्ठ पत्रकार किशोर जोशी, जिला सूचना अधिकारी केएल टम्टा, जिलाध्यक्ष डॉ. नवीन जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव जोशी, महासचिव नवीन पालीवाल, जिला कोषाध्यक्ष शीतल तिवारी, नगर अध्यक्ष अफजल हुसैन फ़ौजी, महासचिव पंकज कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस एस इमाम, उपाध्यक्ष तेज सिंह, सचिव सुरेश कांडपाल, संतोष बोरा,कोषाध्यक्ष गणेश कांडपाल, विनोद कुमार, राजेंद्र सिंह, राजू पांडे, प्रकाश पांडे, संजय कुमार, महिला उपाध्यक्ष गुंजन मेहरा, सोनाली मिश्रा, सीमा नाथ, आकांक्षी माड़मी, दीप्ति बोरा, अलिका परवीन, हिमानी रौतेला, शैलजा सक्सेना, भुवन ठठोला, चंदन सिंह अधिकारी, ममता अधिकारी, मनोज सिंह रावत, विशाल कुमार मौजूद रहें।आगे पढ़ें

इस दौरान एनयूजेआई वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. गिरीश रंजन तिवारी,कुमाऊं महासचिव रवि पांडे रवि,संगठन मंत्री राजू पांडे,वरिष्ठ पत्रकार किशोर जोशी, जिला सूचना अधिकारी केएल टम्टा, जिलाध्यक्ष डॉ. नवीन जोशी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव जोशी, महासचिव नवीन पालीवाल, जिला कोषाध्यक्ष शीतल तिवारी,नगर अध्यक्ष अफजल हुसैन फ़ौजी, महासचिव पंकज कुमार,वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस एस इमाम, उपाध्यक्ष तेज सिंह, सचिव सुरेश कांडपाल, संतोष बोरा,कोषाध्यक्ष गणेश कांडपाल,विनोद कुमार,राजेंद्र सिंह,राजू प्रकाश पांडे, संजय कुमार,महिला उपाध्यक्ष गुंजन मेहरा,सोनाली मिश्रा,सीमा नाथ, आकांक्षी माड़मी,दीप्ति बोरा,अलिका परवीन, हिमानी रौतेला, शैलजा सक्सेना, भुवन ठठोला, चंदन सिंह अधिकारी, ममता अधिकारी,मनोज सिंह रावत,विशाल कुमार मौजूद रहें।

To Top

You cannot copy content of this page