राजनीति

निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर आम आदमी पार्टी की बैठक..निकाय चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी पार्टी:प्रदेश संगठन सचिव हेम आर्य….

नैनीताल। आगामी निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को राज्य अतिथि गृह में प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत वह प्रदेश संगठन सचिव हेम आर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी के नेतृत्व द्वारा नई कार्यकारिणी घोषित किए जाने से नाराज कुछ पुराने कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जता दी।तथा बैठक के बीच धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने धरना कर रहे कार्यकर्ताओं को चेताया की पार्टी विरोधी गतिविधियों पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।आगे पढ़ें

प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी का दायरा बढ़ रहा है। जिस कारण कार्यकर्ताओं में भी बड़े पद की लालसा बढ़ रही है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आधार पर जिले और नगर कार्यकारिणी घोषित की जा रही है। जिससे कुछ कार्यकर्ता नाराज है। कहा कि कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट तैयार कर शीर्ष नेतृत्व को भेजी जाएगी। पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें 👉  नगर पालिका में कार्य बहिष्कार लोगो की फजीहत,लोगों ने कहा नगरपालिका नहीं ये है नरक पालिका

प्रदेश संगठन सचिव हेम आर्य ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बार आप पार्टी के सिंबल पर वार्ड और पंचायती स्तर पर भी चुनाव लड़ाएगी। केजरीवाल नीति से आमजन बेहद प्रभावित हैं। उनकी नीतियों को जनता के बीच पहुंचाया जाएगा। साथ ही आगामी निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर जनता का प्रतिनिधित्व करेगी। आगे पढ़ें

इस दौरान प्रदेश संगठन सचिव समित टिक्कू,जिला अध्यक्ष राजीव लोचन,माया दुबे, नगर अध्यक्ष भुवन आर्य,शुभम कुमार,गोविंद रावत,दीपक आर्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Quis autem vel eum iure reprehenderit qui in ea voluptate velit esse quam nihil molestiae consequatur, vel illum qui dolorem?

Temporibus autem quibusdam et aut officiis debitis aut rerum necessitatibus saepe eveniet.

About

Kumaun vani (कुमाऊं वाणी) देवभूमि उत्तराखंड के कुमांउ व गढ़वाल के गांव-गधेरों की समस्याओ, ताजा खबरों व विलुप्त हो रही कुमांउनी व गढ़वाली संस्कृति को उजागर करने का एकमात्र डिजिटल माध्यम है। अतः आप भी अपने विचार व अपने क्षेत्र की समस्याओं व समाचारों को प्रकाशित करने के लिए हमसे kumaunvani@gmail.com तथा दूरसंचार व व्हाट्सएप नम्बर 8171371321 पर सम्पर्क कर सकते है।

(खबरों की विश्वसनीयता ही हमारी पहचान है)

संपादक –

नाम: हिमानी बोहरा
पता: मझेड़ा, नैनीताल, उत्तराखण्ड
दूरभाष: +91 81713 71321
ईमेल: kumaunvani@gmail.com

© 2022, Kumaun Vani (कुमाऊँ वाणी)
Get latest Uttarakhand News updates in Hindi
Website Developed & Maintained by Naresh Singh Rana
(⌐■_■) Call/WhatsApp 7456891860

To Top