हरियाणा का रहने वाले युवक पिथौरागढ़ जनपद के बेरीनाग के गणाई गंगोली क्षेत्र में पोस्टमैन के पद पर तैनात है,उस पर आरोप है कि वो स्थानीय युवती को लेकर भाग गया. युवती के परिजनों ने बेरीनाग कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई।गुमशुदगी दर्ज होते ही बेरीनाग पुलिस ने युवती की खोजबीन के लिए एएसआई अशोक चौधरी के नेतृत्व में टीम का गठन किया. पुलिस के द्वारा पोस्टमैन का नंबर सर्विलांस में लगाने पर लोकेशन हरियाणा की मिली है,पुलिस ने बताया कि युवती की बरामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




