उत्तराखण्ड

आपदा में हुए नुकसान की मांग को लेकर यूकेडी के नेतृत्व में लामबंद हुए काश्तकार।

भीमताल। सोमवार को भीमताल रामलीला मैदान में उत्तराखंड क्रांति दल के नेतृत्व में भारी संख्या में एकजुट हुए काश्तकारों ने नारेबाजी कर सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त किया काश्तकारों ने नुकसान की भरपाई के लिए वास्तविक मुआवजा देने की मांग की।
पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण राज्य में अक्सर प्राकृतिक आपदाओं का प्रकोप बना रहता है।भाजपा हो या कांग्रेस आपदा में हुए नुकसान की भरपाई को लेकर दोनो ने मुआवजे के नाम पर प्रभावितों को महज ठगा है।
भीमताल यूकेडी प्रत्याशी राहुल जोशी ने कहा कि बीते अकटुबर माह में आई आपदा के बाद भीमताल विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में भारी तबाही हुई जिसमें काश्तकारों की कई एकड़ भूमि बह गई उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि नुकसान का वास्तविक आकलन करने के बजाए हवाई आकलन से मुआवजा राशि वितरित कर दी गई है। जिससे काश्तकारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।उन्होंने नुकसान का वास्तविक आकलन कर काश्तकारों को बढ़ाकर मुआवजा राशि देने की मांग की 
इस दौरान जिलाध्यक्ष भुवन जोशी, नगर अध्यक्ष भुवन पांडे, अनुसूचित मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष केएल आर्या, जिला उपाध्यक्ष नवीन ममगाईं, भीमताल विधानसभा चुनाव प्रभारी व प्रत्याशी एडवोकेट हरीश चंद्र जोशी राहुल, हरीश अधिकारी, भुवन जोशी, सुभाष कुमार, लोकेश वर्मा, उत्तम बिष्ट, मनोज नेगी समेत ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राज-राजेश्वरी नंदा महोत्सव:नवमी पर धर्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई मां की आराधना सभासद जगाती ने की मेले की अवधि बढ़ाए जाने की मांग
To Top

You cannot copy content of this page