नैनीताल।अयारपाटा स्थित अरविंदो आश्रम में स्कूल ऑफ डिज़ाइन ऑरो यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं के लिए उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति एवं पारंपरिक कला ‘ऐपण’ पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को ऐपण की परंपरा, महत्व और उसकी विशिष्ट शैली से अवगत कराया गया, साथ ही उन्हें इसका व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत ऐपण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीमती दीपा चौधरी एवं रेनू आर्या द्वारा अत्यंत कुशलता के साथ ऐपण की बारीकियां सिखाई गईं। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए इस पारंपरिक कला को सीखने में गहरी रुचि दिखाई।कार्यशाला के सफल आयोजन में अमित सुठा, आयुष मेहरा तथा सभासद मनोज साह जगाती का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




