स्वास्थ्य

भवाली गर्भवती महिला ने एम्बुलेंस के इंतजार में सड़क पर ही बच्चे को दिया जन्म


भवाली। भवाली के समीपवर्ती क्षेत्र भूमियाधार  में एक गर्भवती महिला ने बीच सड़क पर बच्चे को जन्म दिया। करीब दो घंटे के इंतजार के बाद भी जब एंबुलेंस नहीं आई तो परिजन महिला को खुद ही अस्पताल पहुंचाने लगे। लेकिन इस दौरान महिला को  प्रसव पीड़ा शुरू हो गई और महिला ने प्रसव पीड़ा के बीच एक बच्चे को जन्म दे दिया। घंटो इंतजार के  बाद भी एम्बुलेंस के  न पहुंचने पर परिजनों व ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया । 
जानकारी के मुताबिक मल्ला भूमियाधार निवासी मनोज आर्य की पत्नी निर्मला आर्य गर्भवती थी। जिसे सुबह नौ बजे  अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। जिस पर परिजनों ने एम्बुलेंस को फोन किया। लेकिन काफी देर इंतजार के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। जिसके चलते परिजन प्रसूता को खुद ही अस्पताल ले जाने लगे।  इसी बीच प्रसूता ने बीच सड़क में ही बच्चे को जन्म दे दिया। 
गांव के आशा कार्यकर्ती हंसी टम्टा ने बताया कि प्रसूता के फोन आते ही वह उनके घर गई। जिसके बाद उन्होंने 108 को फोन किया लेकिन काफी देर तक एम्बुलेंस नहीं पहुंची। और फोन करने पर 108 वाले स्थानीय एम्बुलेंस का टॉयर पंक्चर होने का हवाला देते रहे। 
वहीं सामाजिक कार्यकर्ता पंकज बिष्ट ने बताया कि प्रसूता ने कई बार 108 को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके चलते महिला को सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला व बच्चे को हल्द्वानी रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  क्या करवा चौथ व्रत रखने से सही में पति की उम्र होती है लंबी: मार्गदर्शक कशिश गंभीर

भवाली स्वास्थ्य केंद्र की डॉक्टर अरीता सक्सेना ने बताया कि महिला ने सात माह में बच्चे को जन्म दिया है। प्राथमिक उपचार के बाद मां-बच्चे को एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

To Top

You cannot copy content of this page