कुमाऊँ

सुविधा संस्था द्वारा पाडली में किया गया एक दिवसीय जैविक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बेतालघाट: उद्यान विभाग नैनीताल के तत्वाधान में विकासखंड बेतालघाट के कलस्तर चक विसोद पाडली प्रथम व द्वितीय में सुविधा संस्था हल्द्वानी द्वारा एक दिवसीय जैविक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जैविक खेती संबंधी अनेक जानकारियां किसानों को उपलब्ध कराई गई। साथ ही जैविक खेती अपनाने का आह्वाहन किया गया।

वहीं कार्यक्रम में पंजीकृत किसानों को सुविधा संस्था के विषय विशेषज्ञ देवेंद्र भट्ट एवं सुरेश आर्य द्वारा गोबर व गोमूत्र से निर्मित पंचगव्य, जीवामृत, बीजामृत, वर्मी कंपोस्ट, तरल खाद इत्यादि जैविक दवाओं एवं खादो को बनाने व उनके उपयोग से फसलों को रोग व्याधि से बचाने, कम लागत में अत्यधिक उत्पादन करने, बीज शोधन व पौध शोधन से रोगों को नियंत्रण करने, रासायनिक खादों एवं दवाओं के उपयोग न करने, जैविक खेती से लाभ प्राप्त करने पर्यावरण व मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने संबंधित तमाम विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बैंक के सहयोग से रामलीला मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो का विधायक सरिता ने किया उद्धाटन

इस दौरान कार्यक्रम में जैविक खेती से अत्यधिक लाभ प्राप्त कर रहे किसान दयाल आर्य ने सभी किसानों को जैविक खेती को बढ़ावा देने व रसायन का परित्याग करने एवं जैविक अपनाने का आवाहन किया।

इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीसी तिवारी, राजू पांडे, डूंगरराम, प्रकाश आर्य, किरण आर्य, कविता, सपना, ज्योति आर्य, शोभा, पुष्पा, विमला, कलस्टर अध्यक्ष विपिन भट्ट आदि ने प्रतिभाग किया।

To Top

You cannot copy content of this page