पिथौरागढ़।देवभूमि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद से एक दुल्हन शादी के एक दिन पहले घर से गायब हो गयी।जिसके बाद दुल्हन की छोटी बहन सात फेरे लेगी।जानकारी के अनुसार जनपद निवासी दिल्ली में कार्यरत 25 वर्षीय युवती की शादी तय हुई और शनिवार को शादी होनी थी जिसकी सभी तैयारियां भी पूरी हो गयी थी दुल्हन की मेहंदी व हल्दी की रस्म भी हो गयी एक दिन बाद बारात घर पहुँचने वाली थी कि अचानक दुल्हन घर से गायब हो गयी और उसका फोन भी बंद हो गया।परिजन काफी परेशान हो गए काफी खोजबीन के बाद जब दुल्हन नही मिली थी छोटी बहन घर की इज़्ज़त के खातिर खुद शादी के लिए तैयार हो गयी और इस पर दूल्हा व उसके परिजन भी राजी हो गए।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




