 
नैनीताल। नगर निकाय में देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ शाखा नगर पालिका परिषद नैनीताल में महासचिव पद पर लगातार नौ बार से जीत दर्ज करते आ रहे सोनू सहदेव की कार्यशैली व कर्मचारी हितो में पूर्ण निष्ठा से कार्य को देखते हुए अब प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव द्वारा उनको प्रदेश संयुक्त सचिव के पद की जिम्मेदारी दी गयी है।नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सोनू सहदेव ने अध्यक्ष महासचिव सहित पूरे संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जो जिम्मेदारी दी गई है वह उसकी पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।तथाकर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास करते रहते है उसी तरह प्रदेश में भी अपने पद का मान रखते हुए कार्य करेंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
 
													
																							

 
											 
																								
												
												
												 
						 
					 
						 
					 
						 
					


 
									 
																		 
									 
																		 
									 
																		 
									 
																		 
									