कुमाऊँ

5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी ने चलाया पुनीत सागर अभियान

नैनीताल। 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी के तत्वाधान मे रविवार को आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत पुनीत सागर अभियान चलाया गया। 

डीएसबी परिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के एनसीसी अधिकारी सब. लेफ्टिनेंट डॉ. रीतेश साह ने बताया कि पुनीत सागर अभियान एनसीसी द्वारा समुद्र तटों और नदियों और झीलों सहित अन्य जल निकायों को प्लास्टिक और अन्य कचरे को हटाकर साफ करने के लिए शुरू किया गया। यह अभियान समुद्र तटों, झीलों और नदी के किनारों को साफ रखने के महत्व के बारे में स्थानीय आबादी के बीच जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करना है। 

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की राजनीति सबसे निम्न स्तर की:नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य

इस दौरान में सब.ले. नवीन  धूसिया, चीफ इंस्ट्रक्टर सुनीत बलूनी, पी.आई.सतीश कुमार, पी.आई.नितेश चन्द्रा, पी.आई.राजीव प्रामाणिक, पी.आई. सुंदर सिंह धामी, शोभिन, शेर सिंह तथा ग्रीन आर्मी से जय जोशी, कंचन जोशी, माणिक साह, अजय कुमार, सुनील, राजेंद्र, रवि, प्रतिमा, तनुज आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page