धर्म-संस्कृति

नैनीताल में 27 वां फागोत्सव: कुमाऊनी परिधानों में सजी-धजी महिला होलियारों ने बाधा समा

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित 27वां फागोत्सव के तहत मंगलवार को महिला होलियारों द्वारा होली गीतों से लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एसडीएम राहुल साह को रामसेवक सभा के पदाधिकारियों द्वारा प्रेम के प्रतीक राधा कृष्ण की मूर्ति भेट की।आगे पढ़ें

संपूर्ण ह्यूमन वेलफेयर सोसायटी नैनीताल पाषाण देवी महिला ग्रुप नैनीताल नैनी महिला जागृति संस्थान नैनीताल जागृत समूह नैनीताल महिला होली दल कृष्णापुर नैनी महिला एवं बाल विकास समिति सूखा ताल , महिला होली समिति गेठिया नैनीताल ब्रेसाइड महिला समिति नैनीताल महिला होली समिति रामलीला ग्राउंड शेर का डाडा की महिला होली दलों द्वारा होली गीतों पर सभा में मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी व मिनाक्षी कीर्ति द्वारा किया गया। आगे पढ़ें

होली के कार्यक्रम।एक मार्च को महिलाओं की बैठकी होली, दो मार्च को चीर बंधन,तीन मार्च को स्कूली बच्चों की होली प्रतियोगिता,चार मार्च को एकल होली गायन,पांच मार्च को बच्चों के द्वारा वृंदावन की होली,कवि सम्मेलन, छह मार्च को महिलाओं के लिए स्वांग और शहर में होली जुलूस का आयोजन और शाम को पुरुष बैठकी होली और रात नौ बजे चीर दहन का कार्यक्रम आयोजित होगा।फागोत्सव में अल्मोड़ा, बेतालघाट, हल्द्वानी, मेहरागांव, भवाली,भूमिया धार,गेठिया  नैनीताल समेत 23 महिलाओ के दल प्रतिभाग करेंगे। राम सेवक सभा पहली बार सर्वश्रेष्ठ होली गायक महिला को सम्मानित भी करेगी। सात मार्च को खल्ड सूतक के चलते कोई भी कार्यक्रम नहीं होंगे। 8 मार्च को राम सेवक सभा प्रांगण में छलड़ी होली के साथ फागोत्सव का समापन होगा।आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के जन्मदिवस पर केक काटकर चलाया स्वच्छता अभियान

इस दौरान अध्यक्ष मनोज साह,महासचिव जगदीश बवाड़ी,भुवन बिष्ट, हरीश राणा,मुकेश जोशी मंटू, संरक्षक गिरीश जोशी मक्खन,विमल चौधरी,भुवन बिष्ट,राजेंद्र बिष्ट,हिमांशु जोशी,अशोक शाह,प्रोफेसर ललित तिवारी,भूपेंद्र सिंह बिष्ट,आनंद बिष्ट,मल्ली ताल कोतवाल डीवी सोलंकी,एसएसएस आई दीपक बिष्ट आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page