नैनीताल

27वीं बार दिनेश गुरु रानी चुने गए संयुक्त कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष

नैनीताल। सूखाताल पर्यटक आवास गृह में सोमवार को संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊँ मंडल विकास निगम का अधिवेशन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

महासंघ के अध्यक्ष के लिए दिनेश गुरु रानी को 27  वी बार अध्यक्ष चुना गया। यह कर्मचारी संगठनों के लिए एक रिकॉर्ड है। पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर द्वारा शपथ दिलाई गई। साथ ही आवास गृह परिसर में एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया गया। तथा उन्होंने कहा कि यह कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान   शीघ्र अति शीघ्र करेंगे दिनेश गुरु रानी ने कहा कि निगम में सबसे बड़ी समस्या जो लंबे समय से संविदा में कार्य कर रहे हैं उनका नियमितीकरण किया जाना। और निगम को आर्थिक रूप से मजबूत किया जाना‌। इसके लिए महासंघ संघर्ष करेगा। महा संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चंदोला ने कहा की अब नियमितीकरण की लड़ाई के लिए सभी संविदा कर्मचारियों को आगे आना होगा। 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बैंक के सहयोग से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायक इंद्र आर्या ने लोगो को थिरकने पर किया मजबूर

कार्यकारिणी के चुनाव का संचालन महामंत्री गुमान सिंह कुमतिया ने किया। महासंघ के लिए  गुमान सिंह कुमतिया को महामंत्री,संयोजक दिनेश  सागुडी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कंचन चंदोला, रमेश कपकोटी, पितांबर दुमका, गौतम कुमार, कैलाश आर्य ,गणेश चन्याल, तिरुभुवन पुनेठा, संदीप सहाय, धर्मानंद जोशी ,महेंद्र आर्य ,मंजूल सनवाल रमेश पंत , कोषाध्यक्ष तारा दत्त भट, वेद प्रकाश भट्ट ,संदीप सहाय, दीपक पांडे, महिमन कफलिया,  सुरेंद्र नेगी, गिरीश भट्ट और ललित सहाय हरीश पांडे, आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page