धर्म-संस्कृति

27 वां फागोत्सव:महिला बैठकी होली..केसर रंग किसने छिड़काया किसने उड़ाया गुलाल की रंग गई सारी नगरी…

नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित 27वां फागोत्सव के तहत बुधवार को रामसेवक सभा प्रांगण में बैठकी होली का आयोजन किया गया।इस दौरान महिलाओं द्वारा आओ आज बृज में खेले होली,गणपति गोरा गणेश तुम सिद्धि करो महेश,ऊंचे भवन पर्वत पर मय्या लाल ध्वजा लहराया है,आज बृज में होली रे रसिया,फगुनवा रंग भर लायो खेलन आई राधा प्यारी,केसर रंग किसने छिड़काया किसने उड़ाया गुलाल की रंग गई सारी नगरी आदि गोली गीतों पर महिलाओ ने ठुमके लगाए तो वही प्रांगण में मौजूद लोगों को भी होली गीत गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया।आगे पढ़ें

कार्यक्रम का संचालन मिनाक्षी कीर्ति द्वारा किया गया। 

होली के कार्यक्रम।दो मार्च को चीर बंधन,तीन मार्च को स्कूली बच्चों की होली प्रतियोगिता,चार मार्च को एकल होली गायन,पांच मार्च को बच्चों के द्वारा वृंदावन की होली,कवि सम्मेलन, छह मार्च को महिलाओं के लिए स्वांग और शहर में होली जुलूस का आयोजन और शाम को पुरुष बैठकी होली और रात नौ बजे चीर दहन का कार्यक्रम आयोजित होगा।फागोत्सव में अल्मोड़ा, बेतालघाट, हल्द्वानी, मेहरागांव, भवाली,भूमिया धार,गेठिया  नैनीताल समेत 23 महिलाओ के दल प्रतिभाग करेंगे। राम सेवक सभा पहली बार सर्वश्रेष्ठ होली गायक महिला को सम्मानित भी करेगी। सात मार्च को खल्ड सूतक के चलते कोई भी कार्यक्रम नहीं होंगे। 8 मार्च को राम सेवक सभा प्रांगण में छलड़ी होली के साथ फागोत्सव का समापन होगा।आगे पढ़ें

यह भी पढ़ें 👉  मंगलवार से पितृपक्ष प्रारंभ दो अक्टूबर कृष्ण पक्ष की अमावस्या को विसर्जन:ज्योतिषाचार्य डॉ.मंजू जोशी

दीपा जोशी मंजू बोरा सुमन जोशी भारतीय पांडे हेमा जोशी सुमन साह सहित दर्जनों महिलाओ ने बैठकी होली में होली गीत गाए।आगे पढ़ें

इस दौरान अध्यक्ष मनोज साह,महासचिव जगदीश बवाड़ी,भुवन बिष्ट, हरीश राणा,मुकेश जोशी मंटू, संरक्षक गिरीश जोशी मक्खन,विमल चौधरी,भुवन बिष्ट,राजेंद्र बिष्ट,हिमांशु जोशी,अशोक शाह,प्रोफेसर ललित तिवारी,भूपेंद्र सिंह बिष्ट,आनंद बिष्ट,मल्ली ताल कोतवाल डीवी सोलंकी,एसएसएस आई दीपक बिष्ट आदि मौजूद रहे।

To Top

You cannot copy content of this page