धर्म-संस्कृति

26वां फागोत्सव सरोवर नगरी नैनीताल होली के रंगों से हुई सराबोर


नैनीताल। श्री राम सेवक सभा द्वारा आयोजित 26वां फागोत्सव में आज बुधवार को मल्लीताल रामसेवक सभा प्रांगण में आकर्षक वेशभूषा में सजे बच्चों पुरुषों व महिलाओं द्वारा धीरे-धीरे विलुप्त हो रही कुमाऊंनी संस्कृति को भी जीवंत किया। 
राम सेवक सभा के 26वें फागोत्सव के तहत बुधवार को राम सेवक सभा प्रांगण में नन्हें मुन्ने बच्चे स्वांग के तहत राधा, कृष्ण, शिव समेत विभिन्न रूपों में सजे हुए पहुंचे। तथा होलियारों द्वारा होली के गीतों से समा बांध दिया, तो वही लोग अबीर गुलाल रंगों से सराबोर होली के गीतों पर थिरकने पर मजबूर हो गए।
होली जुलूस में बच्चों के साथ बड़े होल्यार चल रहे थे। होल्यार हो रही जय-जयकार जनकपुर जाना है…आदि विभन्न प्रकार की होली गायकी के साथ जो नर जीवे खेले फाग…गीत गाकर आशीष भी दे रहे थे। होली जुलूस मल्लीताल बाजार, आर्य समाज, कमेटी लाइन, जयलाल साह बाजार से होता हुआ वापस राम सेवक सभा प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुआ। 
कार्यक्रम का संचालन प्रो ललित तिवारी,नवीन पंत व मीनाक्षी द्वारा किया गया।
इस दौरान सभा अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बवाड़ी,मुकेश जोशी मंटू,प्रबंधक विमल चौधरी,गोधन सिंह,भुवन बिष्ट,मोहित साह,हिमांशु जोशी,प्रो ललित तिवारी,सभासद गजाला कमाल, भाजपा मंडल अध्यछ आनंद बिष्ट,मोहित साह,विश्वकेतु आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल बैंक के सहयोग से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गायक इंद्र आर्या ने लोगो को थिरकने पर किया मजबूर
To Top

You cannot copy content of this page