उत्तराखण्ड

यमनोत्री धाम जा रहे एमपी के 26 तीर्थ यात्रियों की उत्तरकाशी सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत मध्य प्रदेश सरकार मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख तथा घायलों को 50-50 हजार का देगी मुआवजा

मध्य प्रदेश सरकार मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख तथा घायलों को 50-50 हजार का देगी मुआवजा

घटना के बाद सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी घटनास्थल पर पहुंचे।

राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने व्यक्त किया शोक वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख तथा घायलों को  50-50 हजार  मुआवजे का ऐलान किया है।

रविवार को उत्तरकाशी जनपद के यमुनोत्री नेशनल हाईवे के समीप अनियंत्रित होकर तीर्थ यात्रियों की बस 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई, बस में सवार मध्य प्रदेश के  26 तीर्थयत्रियों की मौत हो गई, सूचना मिलते ही पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू अभियान चला कर घायलों सहित मृतकों को खाई से बाहर निकाला गया।

घटना के दूसरे दिन सोमवार को घटनास्थल पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख तथा गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार मुआवजा देने की घोषणा की

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थ यात्रियों की बस हरिद्वार से रविवार सुबह 10 बजे चली थी। शाम करीब 7 बजे उत्तरकाशी नेशनल हाईवे के समीप 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई, दुर्घटना में बस में सवार कुल 30 लोगों में से 26 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस का स्टेरिंग फेल हो जाना हादसा का कारण बताया जा रहा है।

दुर्घटना में घायलों का विवरण:-

1- उदय सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी चखला थाना सिमरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 63 वर्ष 

2- हीरा सिंह पुत्र धर्मसिंह निवासी सहज निगाल्टी थाना गंगोलीहाट पिथौरागढ़ उम्र 45 वर्ष(चालक)

3- हकिराजा पुत्र उदय सिंह निवासी चखला थाना सिमरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 60 वर्ष

4- राजकुमार पुत्र नामालूम उम्र 58 वर्ष।

मृतकों का विवरण-

1- अनिल कुंवर पत्नी जागेश्वर प्रसाद निवासी सिमरिया जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 50 वर्ष

2- मेनका कटेहा पत्नी लूले निवासी मोहन्द्रा जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 56 वर्ष

3- हरिबाई पत्नी हरिनारायण निवासी सांठा थाना सिमरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 55 वर्ष

4- उमा देवी पत्नी दिनेश कुमार निवासी सांठा थाना सिमरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 59 वर्ष

5- अवधेश पाण्डे निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 62 वर्ष

यह भी पढ़ें 👉  राज-राजेश्वरी नंदा महोत्सव:नवमी पर धर्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई मां की आराधना सभासद जगाती ने की मेले की अवधि बढ़ाए जाने की मांग

6- राजकुमार निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 85 वर्ष 

7- रूप नारायण निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 62 वर्ष 

8- गीताबाई पत्नी राजीराम निवासी पवई थाना पवई जिला पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 64 वर्ष

9- राजकुमार पुत्र मस्तराम निवासी ककरेटा थाना गनोट पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 39 वर्ष

10-  शीला बाई पत्नी राम भरोसे निवासी पंडवन थाना अमानगंज पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 60 वर्ष 

11-  जनक कुंवर पुत्र मानसिंह निवासी विजिवर थाना छत्रपुर पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 50 वर्ष 

12- जागेश्वर निवासी समरिया पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 60 वर्ष 

13- बांके बिहारी निवासी मोहन्द्रा थाना मोहन्द्रा पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 70 वर्ष

14- रामसजी पत्नी बांके बिहारी निवासी मोहन्द्रा थाना मोहन्द्रा पन्ना मध्यप्रदेश उम्र 54 वर्ष 

15- सोमतरानी पत्नी गजराज सिंह निवासी कोनी थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष 

16- सरन सिंह पुत्र चन्दन सिंह निवासी कोनी थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष 

17- बद्री शर्मा निवासी कुंवरपुर थाना मोहन्द्रा पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 64 वर्ष

18- चन्द्रवली पत्नी बद्री प्रसाद निवासी कुंवरपुर थाना मोहन्द्रा पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष

19- सरोज बाई पत्नी मेनका निवासी मोहन्द्रा पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 50 वर्ष

20- करन सिंह निवासी चखला थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष 

21- हरिनारायण दुबे निवासी साठा थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 61 वर्ष 

22- शकुन्तला पत्नी अवधेश निवासी पवई थाना पवई पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 58 वर्ष

23- राम भरोसे निवासी पन्डोन थाना सुनवानी पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष 

24- दिनेश कुमार निवासी साठा थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 60 वर्ष

25- राजाराम पुत्र बुद्धि सिंह निवासी साठा थाना सिमरिया पन्ना मध्य प्रदेश उम्र 65 वर्ष

26- विक्रम बोरा पुत्र केशर सिंह बोरा निवासी पपगढ़ पो० नैनी जिला अल्मोडा उम्र 29 वर्ष   (परिचालक )

सभी तीर्थ यात्रियों के शव को जौलीग्रान्ट भेज दिया गया है, परिचालक विक्रम बोरा का शव सी0एच0सी0 नौगांव मोर्चरी में रखा गया है। सभी घायलों का उपचार मैक्स अस्पताल देहरादून में चल रहा है। जिनकी स्वास्थ्य में अभी सुधार है।

To Top

You cannot copy content of this page