
ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मंजू जोशी ने बताया कि 12 फरवरी बुधवार को माघ पूर्णिमा का उपवास रखा जाएगा तथा स्नान दानार्थ पूर्णिमा भी 12 फरवरी को ही रहेगी। धार्मिक मान्यतानुसार माघ पूर्णिमा पर सभी देवतागण देवलोक से पृथ्वी पर विचरण करते है व गंगा स्नान हेतु प्रयागराज आते हैं। इस वर्ष माघ पूर्णिमा अत्यंत ही विशेष फलदाई रहेगी क्योंकि माघ पूर्णिमा पर्व पर 144 वर्षों उपरांत अत्यंत दुर्लभ महाकुंभ पर्व चल रहा है। इसलिए माघ पूर्णिमा को गंगा स्नान को अति शुभ फल कारक माना जाता है।माघ पूर्णिमा से शीत ऋतु समाप्त होकर ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ होती है इसलिए भी माघ पूर्णिमा विशेष मानी गई है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
