
नैनीताल।बीते वर्ष स्नो व्यू वार्ड के आल्मा कॉटेज में आपदा के दौरान स्नो व्यू को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था।जिससे स्थानीय लोगो सहित खासकर स्कूलों छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।जिसको लेकर स्थानीय सभासद जितेंद्र पांडे जीनु ने कई बार समस्या की मांग को लेकर कई विभागों में ज्ञापन देने पर भी जब कोई कार्यवाही नही हुई तो अब आगामी बरसात के सीजन को देखते हुए उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त मार्ग की सुधारीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन भेजा है। साथ ही कहा है कि अगर जल्द से जल्द समस्या का समाधान नही हुआ तो वे समस्त क्षेत्र के लोगो संग वे धरना देने पर मजबूर होंगे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -




