उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग 2017 में भाजपा से कांग्रेस और अब 2022 में फिर कांग्रेस से भाजपा में हेम आर्य हुए शामिल।


नैनीताल/भवाली। फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं जिसको लेकर राजनेता भी अब सक्रिय हो चुके हैं,और टिकट पाने के लिए दल बदल भी जारी है।
2017 में टिकट नही मिलने से आहत हेम आर्य ने भाजपा का दामन छोड़ निर्दलीय चुनाव लड़ा और हार का मुंह देखना पड़ा, फिर उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया और 2022 विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी कर दी लेकिन जब यहाँ भी टिकट की उम्मीद धूमिल होती हुई नजर आई तो रविवार को एक बार फिर से उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। हालांकि भाजपा में भी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की काफी लंबी कतार लगी हुई है। ऐसे में हेम आर्य को टिकट मिलने की संभावनाएं यहां भी काफी कम है।

यह भी पढ़ें 👉  कूर्मांचल बैंक की 42वीं साधारण वार्षिक बैठक कुल व्यवसाय 3.866.67 करोड़ शुद्ध लाभ 23.1करोड़
To Top

You cannot copy content of this page