भीमताल।पंचायत चुनाव की मतगणना हो चुकी है और इस बार भाजपा को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियो जो अधिकांश जगहों पर हार का मुंह देखना पड़ा है।वही नैनीताल जनपद में भी भाजपा के बड़े-बड़े नेता भी अपनी सीट नही बचा पाए है।तो वही भीमताल ब्लॉक के गेठिया प्रथम से निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख ने काफी संघर्ष के बाद बीडीसी पद के लिए अपनी जीत दर्ज कर ली।जीत हासिल करने के बाद उनका कहना था कि बीते पांच सालों में उनके द्वारा किए गए कार्यो के बदौलत उनको जनता ने आशीर्वाद दिया है।हालांकि उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए की उनको कांग्रेस व भाजपा के कई कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने उनको हराने की भरपूर कोशिश की थी लेकिन जनता व कांग्रेस तथा भाजपा के ही कई कार्यकर्ताओ के बडौतल ही उनको जीत हासिल हुई है।बात दे कि गेठिया प्रथम से क्षेत्र पंचायत सीट के लिए भाजपा का मुकाबला भाजपा के साथ ही देखने को मिला।यहां पर निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख व भाजपा कार्यकर्ता डॉ.हरीश बिष्ट व भवाली मंडल अध्यक्ष हिमांशु बिष्ट के मध्य था।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
